प्रकाशन की तिथि
फ़रवरी 2025

स्थानीय सरकारी, गैर-सरकारी (NGO) और अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी (INGO) संगठनों के संसाधनों और जानकारी को जानें, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में मदद और मार्गदर्शन दे सकते हैं।

हेलेन केलर इंस्टीट्यूट फॉर डेफ एंड डेफब्लाइंड

भारत में हेलेन केलर इंस्टीट्यूट फॉर डेफ एंड डेफब्लाइंड संस्थान बधिरों और उन लोगों को शिक्षा, प्रशिक्षण और पुनर्वास सेवाएं देता है जो सुनने के साथ-साथ देखने में भी असमर्थ हैं, यानी बधिरांध लोग और अन्य बहुविकलांगता वाले व्यक्ति।

राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ (NAB)

एनएबी दिल्ली और एनएबी महाराष्ट्र बधिरांध लोगों के लिए शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और अन्य सहायक सेवाएं प्रदान करते हैं।

पर्किन्स इंडिया

पर्किन्स इंडिया एक गैर-लाभकारी और अमेरिका के पर्किन्स स्कूल फॉर द ब्लाइंड से जुड़ा एक स्वतंत्र संगठन है। यह भारत में बहुविकलांगता और दृष्टिबाधित बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए शिक्षकों, स्कूलों और एनजीओ को तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण देता है।

नेशनल सेंटेर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्पप्लॉयमेंट फॉर डिसेबल पीपुल

नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एंप्लॉयमेंट फॉर डिसेबल पीपुल (NCPEDP) एक अंतर-विकलांगता वाला गैर-लाभकारी संगठन है जो विकलांग लोगों के अधिकारों के लिए काम करता है। यह रोजगार को बढ़ावा देता है, जागरूकता फैलाता है और जानकारी व अवसरों का सृजन करता है। साथ ही यह सभी सार्वजनिक स्थानों, सेवाओं और तकनीकों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम करता है।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग भारत में विकलांग लोगों के लिए (जिसमें बधिरांध लोग भी शामिल हैं) योजनाएं, नीतियां, छात्रवृत्तियां और दिशानिर्देश सुगम प्रारूपों में उपलब्ध कराता है।

राष्ट्रीय न्यास

भारत में राष्ट्रीय न्यास, राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत एक ट्रस्ट है, जो बहुविकलांगता से ग्रसित व्यक्तियों (जैसे बधिरांध लोग) के लिए योजनाएं, सहायता और सेवाएं प्रदान करता है। चूंकि यह अधिनियम बहु-विकलांगता को शामिल करता है, इसलिए बधिरांधता से ग्रसित व्यक्तियों को भी न्यास की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कुछ सहायता प्राप्त होती है।

अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान (AYJNISHD), मुंबई

एवाईजेएनआईएसएचडी बोलने और सुनने में असमर्थ विकलांग लोगों के लिए व्यापक शैक्षिक और चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करता है। यह संस्थान श्रवण रोग-विज्ञान, वाक् और भाषा रोग-विज्ञान, और विशेष शिक्षा के क्षेत्र में पीएच.डी., स्नातकोत्तर, स्नातक, और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करता है।

संस्थान बोलने और सुनने में असमर्थता के मूल्यांकन और निदान के लिए तृतीयक स्तर की देखभाल (Tertiary Care) प्रदान करता है। इसके अलावा, यह व्यापक नैदानिक (diagnostic), उपचारात्मक (therapeutic), शैक्षिक (educational) और व्यावसायिक (vocational) सेवाएं भी उपलब्ध कराता है।

राष्ट्रीय बहुदिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPMD), चेन्नई

चेन्नई में स्थित एनआईईपीएमडी बधिरांधता सहित बहुविकलांग लोगों के पुनर्वास और सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह संस्थान पुनर्वास सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला, मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन और हस्तक्षेप, तथा प्रारंभिक हस्तक्षेप और मूल्यांकन सेवाएं प्रदान करता है।

भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC), नई दिल्ली

आईएसएल भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) के प्रयोग, शिक्षण और अनुसंधान में विशेषज्ञता विकसित करने पर केंद्रित एक प्रमुख संस्थान है। यह संस्थान निम्नलिखित डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करता है:

  • भारतीय सांकेतिक भाषा अनुवाद में डिप्लोमा (DISLI)
  • भारतीय सांकेतिक भाषा शिक्षण में डिप्लोमा (DTISL)

आईएसएलआरटीसी ने भारतीय सांकेतिक भाषा का एक विस्तृत और समृद्ध शब्दकोश भी विकसित किया है, जिसमें 10,000 से अधिक शब्द शामिल हैं। यह शब्दकोश सम्प्रेषण और शिक्षा में विशेष रूप से सहायक है।

सुगम्यता विवरण

हमारी वेबसाइट के कुछ हिस्सों में हम तृतीय पक्ष वेबसाइटों और अनुप्रयोगों की ओर संकेत करते हैं, जो हमारे उपयोगकर्ताओं को उपयोगी जानकारी और सलाह प्रदान करते हैं। हालांकि, हम यह सुनिश्चित नहीं कर सकते कि ये तृतीय पक्ष वेबसाइटें और अनुप्रयोग पूरी तरह सुलभ हैं अथवा वेब सामग्री सुलभता दिशानिर्देश (WCAG 2.2) के अनुरूप हैं।

 जहां संभव हो, हम इन तृतीय पक्षों के साथ मिलकर आवश्यक बदलाव करने की कोशिश करते हैं जिससे वे WCAG 2,2 के अनुरूप हों और उनकी सुलभता में सुधार हो सके। हमारे सुगम्यता विवरण को पूरी तरह से पढ़ें।

क्या यह उपयोगी था?

क्या यह उपयोगी था?(आवश्यक)
यह फ़ील्ड सत्यापन उद्देश्यों के लिए है और इसे अपरिवर्तित छोड़ दिया जाना चाहिए।

साझा करें


समान संसाधन

नेथ्रन की कहानी : नेथ्रन सभी के साथ जीता है, सीखता है, बढ़ता है और खेलता है

यह कॉमिक-शैली की कहानी पुस्तक बताती है कि बधिरांधता से पीड़ित बच्चे जैसे नेथ्रन, उचित सहयोग के साथ नियमित स्कूलों में कैसे सीख सकते हैं, बढ़ सकते हैं और सफल हो सकते हैं।

बधिरांधता के प्रभाव

यह संसाधन बधिरांधता से प्रभावित व्यक्तियों के अनुभवों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाता है।

बधिरांधता के प्रकार  

यह संसाधन बधिरांधता की परिभाषा, प्रकार और भारत में इसकी स्थिति पर जानकारी देता है।