इस पृष्ठ को यहां देखें:

विश्व स्वास्थ्य संगठन: विकलांगता और स्वास्थ्य तथ्य पत्रक 2023

हमारे वैश्विक बधिरांधता संसाधन केंद्र में आपका स्वागत है, एक ऑनलाइन मंच जो बधिरांधजनों (PwDb) और उनके सहयोगियों को सुगम्य सामग्री, जानकारी और संसाधन प्रदान करता है।

यह केंद्र बधिरांधजनों और उनके विस्तृत सहायक संपर्क-समूहों को मार्गदर्शन प्रदान करने वाली जानकारी का एक ‘वन स्टॉप शॉप’ होगा, जो उन्हें अधिक व्यापक रूप से जानकारी, स्थानीय संकेतित सेवाओं और संपर्क-समूहों से जुड़ने में मदद करेगा।


बधिरांधजनों के साथ प्रत्यक्ष कार्य करते हुए, हम अपनी आठ देशों की सीमाओं से आगे बढ़कर उन्हें दूसरों से और अपने परिवेश से जुड़ने में सहयोग देना चाहते हैं।


बधिरांधजनों को जीने, सीखने और उन्नत होने में सक्षम बनाना।

एनिमेशन के लिए वर्णनात्मक प्रतिलेखन

वाचक: लगभग १.३ अरब लोग किसी न किसी रूप में गंभीर रूप से विकलांग हैं और उनके पास जीवन के लिए आवश्यक डिजिटल कौशल होने की संभावना ३५% कम होती है। हमारे निरंतर प्रगतिशील समाज में उनकी भागीदारी मुख्यतः सुगम्य परिवेश एवं प्रौद्योगिकी पर निर्भर करती है।

दृश्य वर्णन:पृथ्वी की एक छवि। पृथ्वी का एक भाग पीले रंग में डूबा हुआ है, जो एनीमेशन के माध्यम से एक पाई चार्ट में परिवर्तित हो जाता है, जिसमें पीला हिस्सा ३५% को दर्शाता है। १.३ अरब लोग’ (टेक्स्ट टाइपराइटर शैली) में स्क्रीन पर उभरता है। पाई चार्ट के नीचे लोगों की छवियाँ एक-एक कर उभर कर दिखाई देती हैं। कैमरा नीचे की ओर ट्रैक करता है जिससे तीन डिजिटल साधन — एक फ़ोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप — प्रस्तुत होते हैं।

वाचक: हर पाँच में से केवल एक बधिरांध बच्चा ही प्राथमिक विद्यालय में नामांकित होता है, एवं अपने साथियों की तुलना में उनके लिए रोजगार प्राप्त करने की संभावना दस गुना कम होती है।

दृश्य वर्णन: बच्चों की दौड़ती हुई आकृतियाँ (कटआउट) पीले रंग की रूपरेखा से प्रकाशित होती हैं। वे इमारतों के पास से दौड़ते हुए एक खाली सफेद स्थान में प्रवेश करते हैं। कैमरा आगे बढ़ता है और अगली स्क्रीन पर एक युवक दिखाई देता है, जो पीली रूपरेखा से घिरा हुआ है और उसके पीछे एक शहर की पृष्ठभूमि है।

वाचक: वैश्विक बधिरांधता संसाधन केंद्र इस स्थिति को बदलने का लक्ष्य रखता है — सुगम्य सामग्री, संसाधन और जानकारी को ७ भाषाओं में उपलब्ध कराकर, यह बधिरांध व्यक्तियों एवं उनके सहायक नेटवर्क को जोड़ने एवं सशक्त बनाने का कार्य करता है।

दृश्य वर्णन: कैमरा एक ओर सरकता है और ‘वैश्विक बधिरांधता संसाधन केंद्र’ (टाइपराइटर शैली में) स्क्रीन पर उभरता है एवं हाइलाइट होता है। स्क्रीन पर विभिन्न डिजिटल संकेत (जैसे कंप्यूटर और लैपटॉप) दिखाई देते हैं। फिर ये डिजिटल संकेत धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं एवं ‘संसाधन’ शब्द सात विभिन्न भाषाओं में उस पाठ के चारों ओर प्रस्तुत होता है।

वाचक: मिलिए तंज़ानिया की एलिस से। एलिस जो एक नौ वर्षीय बधिरांध बालिका है।

दृश्य वर्णन:एलिस स्क्रीन के मध्य में प्रस्तुत होती है, और उसके चारों ओर एक फिरोज़ी रंग की चमकदार रूपरेखा दिखाई देती है।

वाचक: वह तंज़ानिया के ग्रामीण क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है, एवं उसके कई भाई-बहन हैं जो उसकी दैनिक गतिविधियों और खेलकूद में उसका साथ देते हैं।

दृश्य वर्णन: एलिस धीरे-धीरे स्क्रीन के दाएँ ओर चली जाती है और स्क्रीन के बाएँ भाग में एक कक्षा का दृश्य प्रस्तुत होता है, जहाँ छोटे बच्चे अपनी मेज़ों पर बैठे हैं एवं हाथ उठाए हुए हैं। स्क्रीन बदलता होती है एवं पाँच बच्चे विध्यालय की पोषाक में विध्यालय से बाहर दौड़ते हुए दिखाई देते हैं, जिनके चारों ओर पीली रूपरेखा चमक रही होती है। इस दौरान एलिस अभी भी स्क्रीन के दाएँ ओर बनी रहती है।

वाचक: कई वर्षों तक एलिस विध्यालय नहीं जा सकी, जिससे उसकी सामाजिक एवं बौद्धिक क्षमता की वृद्धि में विलंब हुआ। उसका संसार केवल उसके आस-पास की सीमित दुनिया तक ही सिमटा हुआ था।

दृश्य वर्णन: स्क्रीन तेज़ी से ज़ूम आउट होता है, जिससे पता चलता है कि विध्यालय एलिस के घर के ठीक बगल में है। अन्य बच्चे बाएँ ओर विध्यालय की ओर दौड़ते हैं (कट-आउट स्लाइडिंग एनीमेशन के साथ)। कैमरा ज़ूम इन करता है और एलिस पर केंद्रित होता है, जो घर पर अकेली रह जाती है।

वाचक: यह सब तब तक चलता रहा, जब तक सेंस इंटरनेशनल उसके जीवन में नहीं आया।

दृश्य वर्णन: एलिस और उसका घर धीरे-धीरे फीके पड़ते हैं एवं ‘सेंस इंटरनेशनल’ बुलबुले के मध्य में एनिमेट होकर प्रस्तुत होता है।

वाचक: सेंस इंटरनेशनल ने एलिस की माँ को वैश्विक बधिरांधता संसाधन केंद्र से परिचित कराया।

दृश्य वर्णन: लिखित शब्द धीरे-धीरे गायब हो जाता है एवं दो अफ्रीकी महिलाओं (एक शिक्षिका और एलिस की माँ) की छवि पर कैमरा ज़ूम इन करता है। एलिस की माँ के हाथ में एक टैबलेट है। दोनों महिलाओं के ऊपर डिजिटल साधन — लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फ़ोन — प्रस्तुत होते हैं, जिनमें ‘वैश्विक बधिरांधता संसाधन केंद्र’ की स्क्रीनशॉट्स दिखाई देती हैं।

वाचक: उसे विशेष प्रशिक्षण वीडियो दिखाए गए, जिन्होंने एलिस के लिए मार्गदर्शिकाएँ एवं संवेदी उत्तेजना गतिविधियाँ प्रदान करके उसे सशक्त बनाया।

दृश्य वर्णन: एक टैबलेट समतल स्थिति से घूमकर सीधा खड़ा हो जाता है और उस पर केंद्र (Hub) के स्क्रीनशॉट दिखाई देने लगते हैं। स्क्रीन पर ‘मार्गदर्शिकाएँ’, ‘इंद्रिय उत्तेजना’, और ‘गतिविधियाँ’ जैसे तत्व उभर कर प्रस्तुत होते हैं।

वाचक: तब से एलिस लगातार प्रगति कर रही है और अब वह नियमित रूप से विध्यालय जाती है, जहाँ वह अपनी विशेष शिक्षिका के साथ केंद्र का उपयोग करती है। एलिस सामुदायिक गतिविधियों में भी भाग लेती है और उसके दोस्त भी हैं।

दृश्य वर्णन: टैबलेट से कई बिंदुयुक्त रेखाएँ उभरती हैं, जो विभिन्न विंडो की ओर फैलती हैं। पहली विंडो में एलिस अपनी विशेष शिक्षिका के साथ दिखाई देती है, एवं साथ में एक फ़्रेम में केंद्र पर घूमते हुए दृश्य नज़र आते हैं। केंद्र का एक वीडियो का स्क्रीनशॉट प्रदर्शित होता है, एवं ‘कक्षा टूलकिट’ तथा ‘सहायक तकनीक’ जैसे शब्द नीले बुलबुले में स्क्रीन के चारों ओर उभरते हैं। कैमरा ज़ूम आउट होता है एवं अगली विंडो की ओर बढ़ता है, जहाँ एलिस की माँ टैबलेट पकड़े हुए दिखती हैं। टैबलेट पर ज़ूम-इन फ्रेम में केंद्र पर स्क्रॉल होता हुआ दिखाया जाता है। स्क्रीन पर ‘पेरेंट गाइड्स’, ‘स्वास्थ्य सुझाव’ एवं ‘पुस्तकें’ जैसे शब्द नीले बुलबुलों में उभरते हैं।

इसके बाद कैमरा ज़ूम आउट होता है एवं तेज़ी से एक छवि की ओर बढ़ता है जहाँ एलिस और उसकी एक दोस्त साथ में किताब पढ़ रही हैं। फिर कैमरा धीरे-धीरे घूमता है और एक अन्य दृश्य पर आता है, जहाँ कुछ बच्चे बैठकर एक टैबलेट को देख रहे हैं जिसे एक छोटी लड़की पकड़े हुए है।

वाचक: वैश्विक बधिरांधता संसाधन केंद्र कई वयस्कों एवं बच्चों के लिए दुनिया से जुड़ने का एक श्रोत बन सकता है — ठीक वैसे ही जैसे यह एलिस के लिए बना।

दृश्य वर्णन: तस्वीरें एक-एक करके गायब हो जाती हैं, और स्क्रीन पर केवल ‘केंद्र’ शब्द एवं एक खाली स्क्रीन वाला टैबलेट रह जाता है। कैमरा धीरे-धीरे टैबलेट की ओर ज़ूम होता है, जहाँ पृथ्वी की एक छवि उभरती है और उससे फिरोज़ी रंग की किरणें (सूरज की किरणों की तरह) बाहर निकलती हुई दिखाई देती हैं।

वाचक: हम सब मिलकर सुगम्य स्थानों एवं संसाधनों का निर्माण कर सकते हैं, जिससे एलिस की तरह प्रत्येक व्यक्ति को सम्मिलित किया जा सके एवं वह दुनिया से जुड़ सके।

दृश्य वर्णन: पृथ्वी की छवि धीरे-धीरे फीका पड़कर गायब हो जाती है एवं सफेद पृष्ठभूमि पर ‘सेंसे इंटरनेशनल’ का लोगो प्रस्तुत होता है। इसके साथ ही ‘जुड़ें. सीखें. साझा करें’ शब्द तेज़ी से उभरते हैं, एवं वेबसाइट लिंक (https://deafblindness.info/) स्क्रीन पर दिखाई देता है। अंत में, वैश्विक बधिरांधता संसाधन केंद्र’ का लोगो एवं ‘निलंबों स्टीफ़ङ्ग’ का लोगो स्क्रीन के निचले मध्य भाग में प्रस्तुत होते हैं।

प्रारंभ करने में सहायता करें

  • बधिरांधता क्या है?

    यह पृष्ठ आपको बताता है कि बधिरांधता क्या है। इसमें बधिरांधता के विभिन्न प्रकार, नवजात बच्चों एवं वयस्कों में इसके कारण, समाधान, बधिरांधता के लक्षण, अंतर्निहित कारणों का समाधान एवं स्थिति प्रबंधन भी शामिल है।

  • बधिरांधता से प्रभावित व्यक्ति से संवाद करने के तरीके

    बधिरांधता से प्रभावित व्यक्ति से एवं करने एवं जुड़ने के हजारों तरीके हैं – चाहे वह वाक्, सांकेतिक भाषा, स्पर्श, गति, हावभाव, ध्वनि, चित्र, वस्तुएं या इलेक्ट्रॉनिक सहायता के माध्यम से हो। याद रखें, एवं संवाद करने का नया तरीका सीखने में कभी देर नहीं होती। कोशिश करते रहें एवं गलत होने की चिंता न करें।

  • बधिरांध बच्चे की प्रारंभिक वर्षों में सहायता कैसे करें

    बच्चे के जीवन के पहले साल माता-पिता के लिए सीखने की एक कठिन अवधि हो सकती है। अगर आपके बच्चे को बधिरांधता, बहु-संवेदी अक्षमता (एमएसआई) एवं/या जटिल विकलांगता है, तो यह अवधि और भी कठिन हो सकती है। यहां आपको कुछ सबसे सामान्य प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे – जो जटिल…

  • विकलांगजनों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र संधि

    यह विकलांग व्यक्तिय के कुछ अधिकारों का संक्षिप्त विवरण है, जैसा कि विकलांग व्यक्तिय के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र संधि के लेखों में वर्णित है। यह कोई कानूनी दस्तावेज़ नहीं है। इस पृष्ठ पर आपको निम्नलिखित जानकारी मिलेगी: संयुक्त राष्ट्र संगठन क्या है? अधिकारों का अर्थ क्या है? – अनुच्छेद…


सिखाने, देखभाल करने, सीखने और उन्नति के लिए संसाधन


दीपक का सीखने के प्रति प्रेम

A woman sat facing a young man with deafblindness using tactical sign language.

“दीपक को वही शैक्षणिक वातावरण प्राप्त करने का अधिकार है जो दूसरों को मिलता है, ताकि वह अपनी सफलता को जारी रख सके।”

दीपक के शिक्षक